फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rape in Jodhpur lady who ran away from shelters home was raped twice

Rajasthan: बेटी की याद में बालिका गृह से भागी युवती, एक ही रात में दो बार दरिंदगी की शिकार

Sun, 22 May 2022 12:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 22 May 2022 12:10 PM IST
सार

जोधपुर में बालिका गृह से भागी एक युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
rape in Jodhpur lady who ran away from shelters home was raped twice
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर शहर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंडोर स्थित बालिका गृह से भागी एक युवती से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। युवती अपनी बेटी से मिलने के लिए बालिका गृह से भागी थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बालिका गृह से गुरुवार देर रात एक युवती भाग गई। उसे रात को रास्ते में बाप थाना क्षेत्र के सोलनपुर रानेरी निवासी कुलदीप बिश्नोई पुत्र लादूराम विश्नोई मिला। युवती ने उससे बस स्टैंड जाने के लिए मदद मांगी। इस पर कुलदीप उसे अपने स्कूटर पर बैठाकर अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़िता को सुबह मंडोर के पास छोड़ गया।इसके बाद युवती को बाप थाना क्षेत्र का गोदेलाई निवासी  कार चालक बाबूराम जाट मिला। उसने उसे बस स्टैंड छोड़ने की बात कहकर कार में बिठा लिया। उसने भी सुनसान जगह पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर प्रतापनगर बस स्टैंड छोड़ दिया, जहां से वह अपने गांव चली गई।

विज्ञापन


दोनों आरोपी गिरफ्तार
बालिका गृह अधीक्षक ने शुक्रवार को युवती की भागने की रिपोर्ट थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को उसके गांव से दस्तयाब किया। तब जाकर युवती ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने युवती के बयान पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद उन्होंने 23 वर्षीय कुलदीप विश्नोई और कार चालक बाबूराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ननद की हत्या के आरोप में बालिका गृह में बंद है युवती
जानकारी के अनुसार पिछले साल ननद की हत्या के आरोप में युवती को बालिका गृह भेजा गया था। अभी उसकी उम्र 18 साल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी ढाई साल की बच्ची और पिता की याद आ रही थी। इसलिए उनसे मिलने की लिए वह बालिका गृह से भागी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed