Rape in Jaipur: शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का देहशोषण, अब वादे से मुकरा आरोपी
जयपुर में पति से झगड़ा होने के बाद युवती मायके में रह रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने एक साल तक देहशोषण किया। अब आरोपी शादी करने से मुकर गया है। जिसके बाद युवती ने रविवार की रात थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भीलवाड़ा की 24 साल की युवती ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह जयपुर में अपने मां-बाप के साथ रहने लगी। वह एक निजी कंपनी में काम करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी अनिल से हुई। आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका देहशोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। रविवार देर शाम पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।