फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape in Jaipur facebook friend raped mother infront of three old child

Rape in Jaipur: तीन साल के बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म, आरोपी से महिला की फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Thu, 12 May 2022 05:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 12 May 2022 05:01 PM IST
सार

फेसबुक फ्रेंड ने महिला को नशीली कोल्ड पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता पर अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Rape in Jaipur facebook friend raped mother infront of three old child
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसे होटल में मिलने बुलाया। जब वह होटल पहुंची तो आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके बच्चे के सामने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अजमेर निवासी 28 साल की महिला ने जालूपूरा थाने में बुधवार को शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। मैसेज में बात-बात करते दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। फिर दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। 

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2021 में आरोपी ने उसको मिलने के लिए वनस्थली के एक होटल में बुलाया। वह अपने तीन साल के बेटे को लेकर युवक से मिलने पहुंची। इस दौरान आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। आरोपी ने बेटे के सामने ही दुष्कर्म किया। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे बार-बार दुष्कर्म करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राकेश ने पीड़िता पर उसको दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed