फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape accused Rohit Joshi filed petition in Delhi High Court Minister Mahesh Joshi Rajasthan Government 

Delhi High Court: मंत्री जोशी का बेटा बोला- युवती से शादी करनी थी, पर पिता नहीं माने, अब पता चला हनीट्रैप में फंसाया 

Fri, 20 May 2022 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 03:27 PM IST
सार

रोहित ने याचिका में कहा, पत्नी से तलाक लेकर मैं युवती से शादी करना चाहता था। इसके लिए मैंने अपने पिता से भी बात की थी, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। उसे नहीं पता था कि युवती उसे हनीट्रैप में फंसा रही है।

विज्ञापन
Rape accused Rohit Joshi filed petition in Delhi High Court Minister Mahesh Joshi Rajasthan Government 
रोहित जोशी को दिल्ली पुलिस कर रही है तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे हैं। दिल्ली पुलिस रोहित की तलाश कर रही है। इसी बीच रोहित जोशी की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में युवती पर रोहित को हनीट्रैप के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। उसने याचिका में यह भी कहा कि वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन इसके लिए पिता तैयार नहीं हुए। 

विज्ञापन


याचिका में रोहित ने कहा, अक्टूबर 2020 में युवती ने उसे सोशल मीडिया पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जनवरी 2021 से दोनों ने एक-दूसरे से मिलना शुरू किया। इसके बाद से लगातार संपर्क में रहे। पहली बार सवाई माधोपुर में आपसी सहमति से दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। फरवरी 2022 में युवती ने ब्लैकमेल कर जयपुर में लिव-इन में रहने का दवाब बनाया।
विज्ञापन


युवती से शादी करना चाहता था
रोहित ने याचिका में बताया, मैं अपनी पत्नी से तलाक लेकर युवती से शादी करना चाहता था। इसके लिए मैंने अपने पिता से भी बात की थी, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। उसे नहीं पता था कि युवती उसे फंसा रही है। याचिका में रोहित ने दिल्ली सदर बाजार थाने में दर्ज रेप केस को  रद्द करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ममता बोलीं- महेश जोशी ने रोहित को नहीं छिपाया  
गुरुवार को मंत्री महेश जोशी का महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बचाव किया था। उन्होंने कहा, महेश जोशी ने रोहित को छिपाकर नहीं रखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस की जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed