फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape accused arrested in the guise of a monk in Pali district

Jalore: रेप का मामला दर्ज होते ही साधु बन गया आरोपी; 14 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, पाली में हुआ गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 14 Aug 2023 09:10 PM IST
सार

आरोपी मकाराम फरार होकर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु बन मंदिरों में घूमने लगा। पिछले कई सालों से वह पाली जिले के मुण्डारा क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था।

विज्ञापन
Rape accused arrested in the guise of a monk in Pali district
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जालोर की थाना आहोर पुलिस ने बलात्कार के मामले में 14 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी मका राम देवासी पुत्र गिरधारी लाल निवासी खूटाणी थाना रोहिट जिला पाली को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी जिला पाली के मुण्डारा गांव में एक मंदिर में पुजारी बनकर रवि भारती के नाम से रह रहा था। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि आरोपी मका राम देवासी साल 2009 में बलात्कार का प्रकरण दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए साल 2021 में एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


आरोपी मका राम ने फरार होकर रवि भारती नाम से बनवाए डॉक्युमेंट्स
रेप जैसे गंभीर मामले में अभियुक्त की 14 साल से गिरफ्तारी नहीं होने से मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सेन द्वारा एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल और सीओ मुकेश चौधरी के सुपरविजन और एसएचओ आहोर चंपाराम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। आरोपी मकाराम फरार होकर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु बन मंदिरों में घूमने लगा। पिछले कई सालों से वह पाली जिले के मुण्डारा क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था और अपना वास्तविक नाम पता रवि भारती चेला ओम भारती निवासी मुण्डारा कर लिया और रिकॉर्ड में भी इसी नाम से पहचान दस्तावेज तैयार करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों की रही गिरफ्तारी में अहम भूमिका
इंफॉर्मेशन इकट्ठा कर गठित टीम द्वारा अभियुक्त के बारे में जानकारी हासिल कर मौजूदगी का पता लगाकर दस्तयाब किया गया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल वजाराम और भगवत सिंह, कांस्टेबल रमेश कुमार और सुरेश मेंशन की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed