फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ranthambhor National Park: Problems of tourists going on Tiger Safari solved, boarding station fixed

Ranthambhor National Park: टाइगर सफारी पर जाने वाले पर्यटकों की परेशानी हुई दूर, बोर्डिंग स्टेशन तय

Sun, 14 Jan 2024 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 02:56 PM IST
सार

Sawai Madhopur: रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी पर जाने वाले पर्यटकों के लिए सीसीएफ द्वारा जारी किए गए नए आदेशों से न सिर्फ पर्यटक बल्कि पर्यटक वाहन चालक भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ranthambhor National Park: Problems of tourists going on Tiger Safari solved, boarding station fixed
रणथंभौर नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर नेशनल पार्क में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सीसीएफ ने नए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के पारित हो जाने से अब पर्यटकों और उन्हें भ्रमण के लिए ले जाने वाले वाहन चालकों की परेशानी दूर होती नजर आ रही है। दरअसल रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटक सुबह तथा शाम की दो पारियों में भ्रमण पर जाते हैं। पहले भ्रमण के लिए जाने वाले जिप्सी तथा कैंटर पर्यटकों को उनके होटलों पिक और ड्रॉप करते थे, ऐसे में एक से डेढ़ घंटे की देरी हो जाती थी। पार्क में भी पर्यटक केवल एक-डेढ़ घंटा ही भ्रमण कर पाते थे। 

विज्ञापन


पर्यटकों को भ्रमण के लिए पर्याप्त समय मिले और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अब नेशनल पार्क के सीसीएफ पी. काथिरवेल ने पिकअप एंड ड्रॉप के लिए बोर्डिंग स्टेशन बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब पर्यटकों को गणेश धाम नेशनल पार्क के एंट्री गेट पर पहुंचना होगा, जहां से पर्यटक वाहन में सवार होकर एक साथ सारे पर्यटक नेशनल पार्क भ्रमण पर जा सकेंगे। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


सीसीएफ के इन आदेशों के चलते अब पर्यटक अपने निजी वाहनों से गणेश धाम पहुंचते हैं और वहां से पर्यटक वाहनों में सवार होकर नेशनल पार्क भ्रमण के लिए जा रहे हैं। इससे पर्यटकों को लाने- ले जाने में होने वाले विलंब से राहत मिल गई है साथ ही पर्यटकों को भी भ्रमण के लिए अतिरिक्त समय मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन व्यवस्था में पर्यटकों की संख्या अधिक होने की स्थिति में पर्यटक वाहन कभी-कभार पर्यटकों को दूरदराज की होटल से पिकअप करने हेतु चले जाते हैं लेकिन उसके लिए अब शुल्क की व्यवस्था की गई है। सीसीएफ के आदेशों से पर्यटक तथा वाहन चालक पूरी तरह से इस व्यवस्था से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed