फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ramkatha pandal: Due to a strong thunderstorm CM Gehlot ordered to investigate

राजस्थान पंडाल हादसा : भगदड़ में दम घुटने व करंट से हुई 18 की मौत, सीएम गहलोत ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 24 Jun 2019 06:59 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 24 Jun 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
Ramkatha pandal: Due to a strong thunderstorm CM Gehlot ordered to investigate
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर में तेज आंधी के कारण रामकथा का पंडाल गिरने से हुई मौत मामले की जांच का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि इस घटना में लोगों की मौत भगदड़ के बाद दम घुटने और करंट फैलने से हुई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एएसपी रतन लाल भार्गव ने बताया कि घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि राम कथा सुनने के लिए जसोल धाम में करीब 1500 लोग आए थे, लेकिन जिस पंडाल में हादसा हुआ, उस में करीब 400 लोग मौजूद थे। पंडाल गिरने के बाद बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर संवेदना जताते हुए आला अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों व उनके परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए। इस बीच केंद्रीय और बाड़मेर से भाजपा के सांसद कैलाश चौधरी ने अपना रांची का दौरा रद्द कर दिया।

कथा वाचक का कुछ पता नहीं चला

कथा वाचक मुरलीधर महाराज ने पंडाल में हलचल देखते ही लोगों से तुरंत उसे खाली करने को कहा और खुद भी वहां से निकल गए। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज आंधी के कारण पंडाल जड़ से उखड़ गया और गिरने से पहले कुछ सेकेंड तक हवा में ही उड़ता रहा। पुलिस ने बताया कि ‘राम कथा’ रानी भटियानी मंदिर के पास स्कूल के ग्राउंड में चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed