{"_id":"5d100d2c8ebc3e65df24c4ed","slug":"ramkatha-pandal-due-to-a-strong-thunderstorm-cm-gehlot-ordered-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंडाल हादसा : भगदड़ में दम घुटने व करंट से हुई 18 की मौत, सीएम गहलोत ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पंडाल हादसा : भगदड़ में दम घुटने व करंट से हुई 18 की मौत, सीएम गहलोत ने दिए जांच के निर्देश
Mon, 24 Jun 2019 06:59 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर में तेज आंधी के कारण रामकथा का पंडाल गिरने से हुई मौत मामले की जांच का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि इस घटना में लोगों की मौत भगदड़ के बाद दम घुटने और करंट फैलने से हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एएसपी रतन लाल भार्गव ने बताया कि घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि राम कथा सुनने के लिए जसोल धाम में करीब 1500 लोग आए थे, लेकिन जिस पंडाल में हादसा हुआ, उस में करीब 400 लोग मौजूद थे। पंडाल गिरने के बाद बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर संवेदना जताते हुए आला अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों व उनके परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए। इस बीच केंद्रीय और बाड़मेर से भाजपा के सांसद कैलाश चौधरी ने अपना रांची का दौरा रद्द कर दिया।