{"_id":"65a3d2e1b285e7d1be0a0103","slug":"ram-mandir-pran-pratishtha-dry-day-declared-in-rajasthan-on-january-22-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजस्थान में नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने घोषित किया ड्राई डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजस्थान में नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने घोषित किया ड्राई डे
Sun, 14 Jan 2024 06:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:08 PM IST
सार
Dry Day In Rajasthan: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में 22 जनवरी को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित कर दिया है। ऐसे में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शराब नहीं बिक सकेगी।
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dry Day In Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को प्रदेश के शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित कर दिया है। वित्त विभाग (आबकारी) के संयुक्त सचिव ने इसे लेकर रविवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर ने शहर के हेरिटेज क्षेत्र में सभी मांस दुकानें 22 जनवरी को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अब भजनलाल सरकार ने शुष्क दिवस घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
गहलोत बोले शंकराचार्य बहिष्कार कर रहे हैं तो सोनिया कैसे जातीं
इधर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा “शंकराचार्य ही बहिष्कार कर रहे हैं। वो तो धर्मगुरु भी हैं। उनके कहने के बाद क्या बचता है। पूरा देश ये बात समझ रहा है। राम मंदिर में सबकी आस्था है, जिसकी आस्था है वो जाए किसी को मना नहीं है, लेकिन इसको जानबूझकर बीजेपी और आरएसएस का प्रोग्राम बना दिया गया है। इसलिए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम में कैसे जाते?”
विज्ञापन