फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ram jethmalani file bail plea asaram bapu

जेठमलानी करेंगे आसाराम की पैरवी

Fri, 13 Sep 2013 07:13 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Fri, 13 Sep 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
ram jethmalani file bail plea asaram bapu

नाबालिग से दुराचार के आरोपों में न्यायिक हिरासत काट रहे आसाराम की पैरवी नामी वकील व राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले आसाराम बापू की जमानत अर्जी शुक्रवार को जोधपुर हाईकोर्ट की निर्मलजीत कौर की बेंच में पेश की गई।

आसाराम के वकील जगमाल चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि राम जेठमलानी सोमवार को जोधपुर हाईकोर्ट में आसाराम की तरफ से बहस करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि जमानत अर्जी में आसाराम की ओर से तर्क दिया गया है कि मामला झूठा है और आसाराम को जबरन फंसाया जा रहा है।

अर्जी में दिए गए घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता कुटिया में गई ही नहीं। जब आसाराम ने नया चेहरा देखकर पीड़िता और उसके परिवार के बारे में सेवकों से पूछा, तो उन्होंने पीडि़ता के बीमार होने की बात कही।

आसाराम ने कहा था कि बीमार है, तो डॉक्टर के पास जाएं। लेकिन पीड़िता के परिवार ने कहा कि वे आसाराम से ही आशीर्वाद लेना चाहते हैं। उनके ही सानिध्य में रहकर पीड़िता की तबीयत ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


खानी पड़ेगी जेल की ही रोटी
आसाराम को फिलहाल जेल की ही रोटी खानी पड़ेगी तथा अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी। निचली अदालत ने आसाराम को जेल में विशेष भोजन और अन्य सुविधाओं को लेकर लगाई गई अर्जी पर शुक्रवार को फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि मेडिकल बोर्ड की ओर से पेश आसाराम की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। जेल में सामान्य जांच के दौरान यदि डॉक्टर सुझाए, तो जेल मेनुअल 223 के तहत खास भोजन दिया जा सकता है।


फिलहाल बोर्ड ने विशेष भोजन उपलब्ध करवाने की आवश्यकता नहीं जताई है। इसके अलावा बिस्तर आदि अन्य सुविधाओं की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया।

उधर चलेगी बहस, इधर होंगे पेश
आसाराम की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद 16 सितंबर को निचली अदालत में पेश किया जाएगा और इसी दिन हाई कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी पर बहस चल रही होगी।

प्रमुख सेवक शिवा की न्यायिक हिरासत की अविधि भी पूरी होने के कारण आसाराम के साथ उनके उसे भी अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed