राखी का दावा, 'शीना मर्डर केस के हैं अहम सबूत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद बयानों के चलते सुर्खियों में रहनेवाली कलाकार राखी सावंत ने दावा किया है कि उनके पास शीना मार्डर मामले में अहस सबूत हैं, जिससे हत्या का रहस्य सुलझ सकता है। उन्होंने कहा कि इंद्राणी से उनके पिछले आठ साल से अच्छे संबंध हैं और वे इंद्राणी को पुलिस और मीडिया दोनों से बेहतर जानती हैं।
राखी कांग्रेस के पूर्व सांसद महेश जोशी के जन्म दिन पर सोमवार को जयपुर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी, तो वे ये सबूत पुलिस को सौंप देंगी।
राखी ने बताया कि वे टीवी प्रोग्राम के दौरान इंद्राणी के सम्पर्क में आई थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व पतियों के बारे में खुलासा करने की धमकियां देते हुए शीना उल्टा अपनी मां इंद्राणी को ब्लैकमेल करती थी, लेकिन इंद्राणी ये हत्या नहीं कर सकतीं।
इंद्राणी की जिंदगी पर बना रही फिल्म
राखी ने कहा कि इंद्राणी को शीना दीदी कहकर पुकारती थी। उन्होंने शीना को चालाक और इंद्राणी को पार्टी में व्यस्त रहने वाली मस्त मौला स्वभाव की बताया।
राखी के अनुसार उन्हें लगता है कि शीना का मर्डर ही नहीं हुआ है, वह जिंदा है। राखी ने कहा कि इंद्राणी की जिंदगी को वे अपनी अगली फिल्म -एक कहानी जूली की- में दिखा रही हैं। इसमें वे इंद्राणी की भूमिका में हैं। राखी ने कहा कि फिल्म जब से करना शुरू किया है, तब से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।