फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajya Sabha MP Madan Lal Saini passed away, he will be cremated today in his ancestral village

सांसद मदन लाल सैनी का आज होगा अंतिम संस्कार, भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द

Tue, 25 Jun 2019 08:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 25 Jun 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Madan Lal Saini passed away, he will be cremated today in his ancestral village
सांसद मदन लाल सैनी का निधन - फोटो : PTI

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी का सोमवार शाम निधन हो गया। वह नई दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती थे। सैनी आंतों के संक्रमण से पीड़ित थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री से सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। भाजपा के कई नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जिसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे। 

विज्ञापन


सैनी के निधन के कारण भाजपा ने मंगलवार को होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को आज राजस्थान भाजपा कार्यालय मे रखा जाएगा। यहां आमजन और भाजपा कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनके पार्थिक शरीर को राजस्थान के सीकर ले जाया जाएगा, जहां दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। पहले उन्हें जयपुर में मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी उनसे मुलाकात करने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। शनिवार को उन्हें एम्स रेफर किया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।


कौन थे मदन लाल सैनी
सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था। सैनी सीकर के राधाकृष्णपुरा के रहने वाले थे। वह भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे थे। वह चार अप्रैल 2018 को राज्यसभा सांसद चुने गए थे। पिछले साल जून में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और छह बेटियां हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि वह जनसंघ के जमाने से राजनीति में सक्रिय थे।

सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने एबीवीपी के प्रदेश मंत्री का पद भी संभाला था। आपातकाल में सैनी जेल भी गए। 1990 से 1993 तक वे उदयपुर वाटी से विधायक रहे। सैनी राजस्थान बीजेपी प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन में कई पदों पर रहे। सोमवार शाम करीब पांच बजे उनका निधन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed