फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajya Sabha Election: Chairman of Tourism Development Corporation instructed BJP, said- refrain from doing horse trading

Rajya Sabha Election: पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ने भाजपा को दी हिदायत, कहा- हॉर्स ट्रेडिंग करने से बाज आएं

Thu, 09 Jun 2022 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 06:35 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग से बाज आए। उन्होंने कहा कि धन-बल से हॉर्स ट्रेडिंग कर भाजपा ने विभिन्न प्रदेशों के किस तरह सरकार बनाई है यह जगजाहिर है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: Chairman of Tourism Development Corporation instructed BJP, said- refrain from doing horse trading
धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी विजयी होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में सियासत जारी है। कांग्रेस-भाजपा आरोप प्रत्यारोप का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी विजयी होंगे। राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर राज्यसभा चुनाव में भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

 
राठौड़ ने कहा कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग से बाज आए। उन्होंने कहा कि धन-बल से हॉर्स ट्रेडिंग कर भाजपा ने विभिन्न प्रदेशों के किस तरह सरकार बनाई है यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी एस. चंद्रा के पास पर्याप्त समर्थन नहीं है तो वे किस आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे काले धन से हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहते हैं, लेकिन राजस्थान में वह सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि निर्दलीय राज्यसभा प्रत्याशी एस. चन्द्रा ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि सचिन पायलट अभी मुख्यमंत्री बन जाएं तो ठीक, वरना 2028 तक मुख्यमंत्री बनने का कोई चांस नहीं है। इस बयान पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में सभी एकजुट हैं पहले अपना पजामा तो संभाल लें जिसमें भाजपा ने नाड़ा ही नहीं डाला है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा पर्याप्त समर्थन नहीं होने के बावजूद दूसरा प्रत्याशी निर्दलीय रूप से खड़ा करने को बेमानी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एस. चंद्रा को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारने के बजाय भाजपा के प्रत्याशी के रूप में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की और उसे मुंह की खानी पड़ी। इसलिए अब ओछी हरकतों पर उतर आई है, लेकिन इस बार भी मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed