फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajsthan camel

ऊँट मारने पर होगी सात साल की जेल

Wed, 02 Jul 2014 11:42 AM IST
आभा शर्मा/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
आभा शर्मा/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Wed, 02 Jul 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
rajsthan camel

राजस्थान सरकार ने ऊँट को राजकीय पशु घोषित करते हुए उसका वध निषेध कर दिया है। ऐसा करते हुए पाए जाने पर सात साल तक की सज़ा हो सकती है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में बीकानेर में हुई कैबिनेट बैठक में यह फ़ैसला लिया गया।

विज्ञापन


इसे अब विधानसभा में पारित कर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इसके बाद यह क़ानून का रूप ले लेगा। ऊँट को राजकीय पशु घोषित करने के साथ ही मंत्रिमंडल ने ऊँट पालकों के लिए सहकारी समिति का गठन और क्लिक करें ऊँटनी के दूध पर शोध का भी फ़ैसला किया है।
विज्ञापन


प्रदेश में क्लिक करें ऊँटों की लगातार गिरती संख्या को देखते हुए सरकार ने यह फ़ैसला लिया है। राज्य में 2003 की पशुगणना के मुताबिक़ 4।98 लाख से अधिक ऊँट थे, जो 2007 में घटकर करीब 4।21 लाख रह गए। अनुमान है कि इस समय राज्य में करीब दो लाख ऊँट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर मेला

ऊँट संरक्षण के लिए काम कर रहे पाली ज़िले के लोकहित पशुपालक संस्थान के प्रमुख हनवंत सिंह राठौड़ के मुताबिक, ''ऊँटों की घटती संख्या का प्रमुख कारण चारागाहों की कमी, ऊँट पालने वाली राईका समाज की नई पीढ़ी का ऊँट पालन की ओर कम होता रुझान और इससे आमदनी न होना है।''

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऊँटों को बांग्लादेश के खरीदारों को बेचा जा रहा है, जहाँ उनका माँस के लिए वध कर दिया जाता है।

पुष्कर मेले में पहले ऊँटनी को बेचा नहीं जाता था क्योंकि राईका समाज का मानना था कि ऊँटों का वंश चलाने के लिए ऊँटनी का संरक्षण जरूरी है। लेकिन अब कुछ लोग ऊँटनी भी बेच रहे हैं।


राईका समाज और लोकहित पशुपालक संस्थान ने बैठक आयोजित कर राज्य सरकार के प्रस्तावित विधेयक पर ख़ुशी जताई। यह भी कहा गया कि यदि सरकार ने राज्य से बाहर ऊँटों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई तो इसका राईका समाज की जीविका पर विपरीत असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed