फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   While trying to save cattle, the car lost control and hit a tree, 4 people in the car died on the spot

MP News: मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, राजस्थान के चार लोगों की मौके पर ही मौत

Mon, 14 Jul 2025 05:35 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

श्योपुर जिले में रविवार रात स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतक राजस्थान के कोठपुतली के निवासी थे। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
While trying to save cattle, the car lost control and hit a tree, 4 people in the car died on the spot
फोटो

विस्तार

श्योपुर जिले में रविवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। काली तलाई क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा तब हुआ जब सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग राजस्थान के कोठपुतली के रहने वाले थे। मृतकों में विजेंद्र जाट, हरिराम यादव, मुकेश यादव और हाबा सिंह गुर्जर शामिल हैं। हरिराम और मुकेश यादव पिता-पुत्र थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजगढ़ से लौटते वक्त SI को वाहन ने मारी टक्कर, मौत; हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


देहात थाना पुलिस ने चारों शवों को श्योपुर जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी शशि तोमर के अनुसार गाय को बचाने की कोशिश में वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से सभी मृतकों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। यह घटना अशोकनगर से कोठपुतली लौटते समय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुनार नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, तलाश जारी

मौके पर पहुंची देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ है। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों सवारों की मौके पर ही जान चली गई। गाय की भी मौत हुई है। हादसे की जानकारी लगने के बाद श्योपुर पहुंचे मृतक के परिजन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हमारे परिवार के लोग अशोकनगर में डंपर चलते हैं। घर पर कुछ काम था। सभी लोग वहीं जा रहे थे। 

फोटो

हादसे वाली कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed