फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand Priest died after treatment whom miscreants burnt by pouring petrol

Rajasthan: पेट्रोल डालकर दंपती को जलाने का मामला, पुजारी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब तक सात गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2022 01:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Nov 2022 01:29 PM IST
सार

राजसमंद में बदमाशों ने एक पुजारी और उसकी पत्नी को जला दिया था। पुजारी की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी का इलाज जारी है। मृतक के बेटे ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Rajsamand Priest died after treatment whom miscreants burnt by pouring petrol
राजसमंद में पुजारी को जलाया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद के देवगढ कस्बे में बदमाशों ने पेट्रोल डाल कर पुजारी को जिंदा जलाने का प्रयास किया था। जिससे गंभीर रूप से झुलसे पुजारी नवरत्न की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वहीं पुजारी की घायल पत्नी जमना देवी का हॉस्पीटल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


20 नवंबर की रात को देवगढ़ कस्बे में स्थित देवनारायण मंदिर के पुजारी नवरत्न अपनी पत्नी जमना देवी के साथ बैठ कर खाना खा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने पुजारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिससे पुजारी बुरी तरह से झुलस गया। बीच बचाव में आई पुजारी की पत्नी जमना देवी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में पुजारी दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गंभीर हालत में दोनों को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह पुजारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुजारी के बेटे ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस समय रहते कार्यवाही कर लेती तो आज यह घटना नहीं घटती। पुजारी की पुत्र मुकेाश ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं पुजारी की मौत के बाद पुलिस ने शव को एमबी होस्पीटल की मोर्चरी में रखवाया है। जहा आवश्कय कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद राजसमंद थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपियों के संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे और अब तक पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के बाद पुलिस विभाग ने अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए देवगढ़ थाना अधिकारी शैतन सिंह और कामली घाट चौकी प्रभारी राजू सिंह को निलंबित कर दिया।


जमीन से जुड़ा है विवाद

बताया जा रहा है कि कस्बे के देवनायाण मंदिर की करीब 12 बीघा बेशकीमती जमीन है। इसी को लेकर पुजारी परिवार और दबंगों के बीच में विवाद भी चल रहा है। जिसको लेकर पुजारी परिवार की ओर से शिकायत भी की गई है। पुजारी परिवार के सदस्यों ने मामले में बड़े-बड़े लोगों के हाथ होने की भी आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की हर पहलु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed