फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: There was a dispute between brothers regarding the route, 1 brother lost his life

Rajsamand News: थ्रेशर ले जाने के लिए रास्ते को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, एक भाई ने गंवाई जान

Wed, 03 Apr 2024 12:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 12:26 PM IST
सार

थ्रेशर मशीन ले जाने के लिए रास्ते को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajsamand News: There was a dispute between brothers regarding the route, 1 brother lost his life
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के उनवास गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार थ्रेशर मशीन ले जाने के लिए रास्ते को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई राजेन्द्र श्रीमाली (58) निवासी उनवास को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी मिलने पर खमनोर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मृतक के शव को लेकर खमनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनवास गांव में मंगलवार शाम को खेत में गेहूं निकालने की थ्रेशर मशीन ले जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed