{"_id":"66647618e2523a1dc908406a","slug":"rajsamand-news-mla-deepti-kiran-maheshwari-verbally-attacked-the-indi-alliance-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: विधायक दीप्ति ने इंडि गठबंधन पर साधा निशाना, बोलीं- तीसरी विजय से परिवारवादी राजनीति संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: विधायक दीप्ति ने इंडि गठबंधन पर साधा निशाना, बोलीं- तीसरी विजय से परिवारवादी राजनीति संकट में
Sat, 08 Jun 2024 08:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Jun 2024 08:47 PM IST
सार
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजग के सभी सहयोगी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विधायक दीप्ति माहेश्वरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बहुमत प्राप्त करना परिवारवादी पार्टियों की राजनीति के लिए बड़ा संकट है। नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से नहीं आते हैं। इस विजय से परिवारवादी राजनीति संकट में आ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त की है। लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी 70% सीटों पर पुनः विजय प्राप्त की और 32 नई सीटें भी जीतीं। दक्षिण भारत के राज्यों में भी भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से ज्यादा मत प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजग के सभी सहयोगी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजग राष्ट्रवाद, जन कल्याण और गतिमान भारत का मंच है। इंडी जमात भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और राष्ट्रहित का अंध विरोध करने वालों का गठबंधन है। इंडी जमात के नेता चुनावों में मिली पराजय के बाद भी झूठ और दुष्प्रचार के अभियान को चला रहे हैं। झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति देश की प्रगति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन