फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: BJP District President congratulated on the victory, said- public's trust is with us

Rajsamand News : भाजपा जिला अध्यक्ष ने चुनावों में जीत पर बधाई दी, कहा- जनता का विश्वास हमारे साथ है

Sat, 23 Nov 2024 08:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमन्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमन्द Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 08:33 PM IST
सार

विधानसभा उपचुनावों में प्रदेश की सात में से पांच सीटों पर भाजपा की जीत के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
Rajsamand News: BJP District President congratulated on the victory, said- public's trust is with us
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को भाजपा पर भरोसा है, इसी भरोसे के चलते महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन रही है और प्रदेश की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जनता ने पांच सीटों पर कमल खिलाने का काम किया है। उन्होंने खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डागा, झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, देवली-उनियारा से राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से सुखवंत सिंह और सलूम्बर से शांतादेवी मीणा को जीत की बधाई दी है।

विज्ञापन


बारहठ ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भजनलाल सरकार लगातार जनहित में कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय ले रही है, जिससे राजस्थान विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि भाजपा ने जो कहा उससे कहीं ज्यादा किया। 
विज्ञापन


सत्ता में आते ही सरकार ने चुनाव के समय जनता से किए वादों पर काम करते हुए घोषणा पत्र के 50 प्रतिशत से अधिक कार्यों को पूरा किया और ईआरसीपी और यमुना जल समझौते सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ लूट और झूठ की राजनीति की है। अब जनता का कांग्रेस पर से भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश के उपचुनाव व महाराष्ट्र के चुनावों में भाजपा की जीत से जिले भर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच खुशी माहौल है और सभी ने इस जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। चुनावों में जीत पर भाजपा राजसमन्द के महामंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल, सुनील गांधी, शोभालाल रैगर, अशोक सोनी, सुनील जोशी, महेंद्रसिंह चौहान, मनोज पारीक नर्बदाशंकर पालीवाल सहित सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed