{"_id":"6474b383d8944b11180a49d1","slug":"rajsamand-mp-diya-kumari-raised-the-issue-of-tiger-sanctuary-in-kumbhalgarh-in-ntca-meeting-held-in-bhopal-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: NTCA बैठक में सांसद दीया ने उठाया टाइगर सेंचुरी का मुद्दा, अधिकारी बोले- सरकार को भेजी सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: NTCA बैठक में सांसद दीया ने उठाया टाइगर सेंचुरी का मुद्दा, अधिकारी बोले- सरकार को भेजी सिफारिश
Mon, 29 May 2023 07:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 29 May 2023 07:45 PM IST
सार
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की बैठक में सांसद दीया कुमारी ने कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य को टाइगर सेंचुरी बनाने का मुद्दा उठाया। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन अरिंदम तोमर ने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार को अनुशंसा भेज दी गई है।
विज्ञापन
एनटीसीपी की बैठक में शामिल हुईं सांसद दीया कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजसमंद सांसद दीया कुमारी भोपाल में केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 23वीं बैठक में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कुंभलगढ़ टाइगर सेंचुरी का मुद्दा उठाया। विभाग के अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को इसकी सिफारिश भेज दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की बैठक में सांसद दीया कुमारी ने कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य को टाइगर सेंचुरी बनाने का मुद्दा उठाया। राजस्थान के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन अरिंदम तोमर ने बताया कि राजस्थान वन विभाग ने कुंभलगढ़ अभ्यारण्य को टाइगर सेंचुरी घोषित करने के लिए अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को भेज दी है। उम्मीद है कि राज्य सरकार जल्द ही इस पर कार्रवाई कर केंद्र सरकार को भिजवाएगी। जिससे कुंभलगढ़ में टाइगर सेंचुरी की योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा -दीया कुमारी
सांसद दीया कुमारी ने कहा कि टाइगर सेंचुरी बनने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार भी मिलेंगे। इससे राज्य की आमदनी भी बढ़ेगी। टाइगर की टेरिटरी में भी बढ़ोतरी होगी जिससे संघर्ष की घटनाएं कम होंगी। अब राज्य सरकार से भी मांग की जाएगी कि जल्द ही इस पर एक्शन हो।
विज्ञापन