{"_id":"62c598ac1849e102eb0146cd","slug":"rajsamand-bjp-president-mansinghs-son-arvind-attacked-with-knife-udaipur-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा नेता के बेटे को मारा चाकू, बैठक में शामिल होने की बात पर युवकों से हुई थी बहस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा नेता के बेटे को मारा चाकू, बैठक में शामिल होने की बात पर युवकों से हुई थी बहस
Wed, 06 Jul 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:44 PM IST
सार
भाजपा नेता के घायल बेटे को उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे पर एक युवक ने हमला कर दिया। यह घटना भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई। हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के नाथद्वार उपली ओडन के एक होटल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही थी। इस दौरान वहां जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ के बेटे अरविंद सिंह भोजन की व्यवस्था देख रहे थे। इस बीच दो-तीन युवक होटल पहुंचे और बैठक में जाने लगे, तो अरविंद ने उन्हें रोक लिया। अरविंद ने उनसे कहा कि बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों ही शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस बात को लेकर अरविंद और उन लोगों में बहस शुरू हो गई। कुछ देर बात युवक फिर से बैठक में जानें की कोशिश करने लगे, इसे लेकर अरविंद की एक बार फिर बहस शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने अरविंद पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद को उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अनुसार आरोपी का नाम ऋतिक श्रीमाली पुत्र शेखर श्रीमाली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवक के साथ आए अन्य युवकों को गिरफ्तार कर उनसे भी पूछताछ की जाएगी।