फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajnath Singh unveils statue of Veer Durgadas Jodhpur Rajasthan

Rajasthan: वीर दुर्गादास की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ बोले- मारवाड़ की धरती ने हमेशा रक्षा की

Sat, 13 Aug 2022 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Aug 2022 04:32 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा, कंटालिया के खान शमशेर ने वीर दुर्गादास की तलाश में उनकी माता जी को यातनाए दीं, लेकिन उन्होंने बेटे का पता नहीं बताया। उनकी मां को मार डाला गया। बदला लेने का समय आया तो दुर्गादासजी ने कहा था कि मैं दुश्मन की मां, बहन और बेटी को नहीं मारूंगा।

विज्ञापन
Rajnath Singh unveils statue of Veer Durgadas Jodhpur Rajasthan
समारेाह का किया गया आयोजन। - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जोधपुर में महानायक वीर दुर्गादास की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। वीर दुर्गादास की प्रतिका का अनावरण उनकी 385वीं जयंती पर किया गया। उनकी घोड़े पर सवार 12 फीट ऊंची प्रतिमा जिले के सालवा कला गांव में बनाई गई है। अष्टधातु से बनी इस प्रतिमा का वजन 1400 किलो है। जोधपुर के एनआरआई समाजसेवी डॉ. दिलीप करण मुड़ी ने चंदा जुटाकर इस प्रतिका का निर्माण कराया है।  

विज्ञापन





अनावरण कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, मारवाड़ की धरती ने धर्म, धरा और ध्वजा की हमेशा रक्षा की है। इस धरती ने वीर दुर्गादास जैसे पुत्रों को जन्म दिया है। मारवाड़ के लोगों ने आक्रांताओं से इस धरती,  संस्कृति सभ्यता और धरोहरों की रक्षा की है। उन्होंने कहा, मुझे हैरानी है कि मारवाड़ के वीर महापुरुष के गांव में इससे पहले उनकी इतनी भव्य प्रतिमा क्यों नहीं लगवाई गई। वीर दुर्गादासजी का व्यक्तित्व अद्भुत था, स्वामि भक्ति, ईमानदारी और शौर्य उनकी परिभाषा है।
विज्ञापन


कंटालिया के खान शमशेर ने वीर दुर्गादास की तलाश में उनकी माता जी को यातनाए दीं, लेकिन उन्होंने बेटे का पता नहीं बताया। उनकी मां को मार डाला गया। बदला लेने का समय आया तो दुर्गादासजी ने कहा था कि मैं दुश्मन की मां, बहन और बेटी को नहीं मारूंगा। मुझसे उम्र में बड़ी हर महिला हमारी मां, बराबर की बहन और छोटी उम्र की लड़कियां बेटी हैं। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने प्रतिमा लगवाने के लिए समाजसेवी दिलीप करण की तरीफ की। उन्होंने कहा दिलीप करण ने बहुत ही नेक काम किया है। 37 साल तक अमेरिका में रहने के बाद भी उन्हें अभिमान नहीं है। प्रतिमा लगाकर उन्होंने एक पुनीत कार्य किया है।  इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जोधपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत , सांसद पीपी चौधरी, राजेंद्र गहलोत और विनीता सेठ सहित अन्य नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed