फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajendra Rathore says BJP will besiege the secretariat on June 13 against Gehlot government

Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ बोले- 13 को सचिवालय घेरेंगे, भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार, ED पर सवाल CM की बौखलाहट

Sun, 11 Jun 2023 06:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Jun 2023 06:59 PM IST
सार

राजस्थान की गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा 13 जून को सचिवालय का घेराव करेगी। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajendra Rathore says BJP will besiege the secretariat on June 13 against Gehlot government
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा-13 जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 'चलो सचिवालय' का नारा बुलंद किया जाएगा। 

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। योजना भवन की एक अलमारी में 2.31 करोड़ की नकदी और सोना पाया जाता है। सरकार ने संस्थागत भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की और महज एक अधिकारी को मोहरा बना दिया। लेकिन, उच्च अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर, इसकी सही जांच होती तो इसकी जद में भ्रष्ट अधिकारियों सहित मंत्री और मुख्यमंत्री भी आते। भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार की जांच होती है तो मुख्यमंत्री गहलोत ईडी जैसी संवैधानिक एजेंसियों पर बेजा सवाल खड़ा करते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। 
विज्ञापन


13 जून को सचिवालय घेराव करेगी बीजेपी- राठौड़
राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाजपा 13 जून को हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ सचिवालय का घेराव करेगी। घेराव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 13 जून को सुबह 10 बजे सभी लोग भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित होकर 11 बजे सचिवालय घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दस्तावेज और सबूत ईडी के अधिकारियों को सौंपे- किरोड़ीलाल
भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचारी बताया। उन्होंने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार से संबंधित सभी दस्तावेज और सबूत ईडी के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। मैं इस बात पर कायम हूं कि सरकार के विभिन्न विभागों में संस्थागत भ्रष्टाचार पनप रहा है और सरकार उसका पोषण कर रही है।


बैठक में ये नेता रहे मौजूद
बीजेपी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री श्रवण बगडी, अशोक सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा और राजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed