फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajendra Rathod attacked CM Ashok Gehlot on appointment of RPSC member

Rajasthan: आरपीएससी सदस्य की नियुक्त पर राठौड़ का गहलोत पर हमला, कहा- मुख्यमंत्रीजी हर गलती कीमत मांगती है

Sat, 14 Oct 2023 10:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

राजेंद्र राठौड़ ने कहा- हर गलती सजा मांगती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिरकार कब तक गलतियों पर गलतियां करेंगे। पहले महाभ्रष्ट आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा की नियुक्ति करके गलती की। इसी प्रकार डीपी जारोली की नियुक्ति करके गलती की, जिसे बर्खास्त करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Rajendra Rathod attacked CM Ashok Gehlot on appointment of RPSC member
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नल केसरी सिंह को आरपीएससी सदस्य बनाए जाने को अपनी गलती बताया। साथ ही इसे लेकर माफी भी मांगी। अब इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गहलोत पर हमला बोला है।  

विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ ने कहा- हर गलती सजा मांगती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिरकार कब तक गलतियों पर गलतियां करेंगे। पहले महाभ्रष्ट आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा की नियुक्ति करके गलती की। इसी प्रकार डीपी जारोली की नियुक्ति करके गलती की, जिसे बर्खास्त करना पड़ा। 
विज्ञापन


एक तरफ आदर्श आचार संहिता लग रही थी और दूसरी तरफ आप राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संवैधानिक तंत्रों का बेजा इस्तेमाल कर नियुक्तियों की रेवड़ियां बांट रहे थे। राजस्थान पूछ रहा है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि आपको आचार संहिता के समय नियुक्तियां करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में 70 लाख युवाओं के साथ धोखा हुआ है। पेपरलीक की घटनाएं इस सरकार पर बदनुमा दाग है। जिस आरपीएससी की साख थी, उसे नष्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री गहलोत का बयान दर्शाता है कि प्रदेश में 70 लाख युवाओं का जो भविष्य पेपरलीक की वजह से खराब हुआ है उसके जिम्मेदार वे खुद ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed