फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajeev Arora elected unopposed chairman of Tennis Ball Cricket Association

Karauli: टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए राजीव अरोड़ा, 2027 तक पद पर रहेंगे

Mon, 05 Jun 2023 06:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

उपाध्यक्ष पद पर दौसा के मुंशी खान राजसमंद के नितिन तिवाड़ी को आठ वोट से हराकर विजेता रहे। सचिव पद पर शोएब खान ने वसीम खान को हराया।

विज्ञापन
Rajeev Arora elected unopposed chairman of Tennis Ball Cricket Association
अध्यक्ष राजीव अरोड़ा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के आम चुनाव मुख्यालय करौली के होटल करौली इन में संपन्न हुए। इसमें राजसिको और राजस्थान एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल (REPC) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा साल 2023 से 2027 तक राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर रहेंगे। चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी सर्वेश गुप्ता CBO करौली, मान सिंह खेल अधिकारी दौसा को क्रीड़ा परिषद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। अमजद उस्मानी टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चुनाव में यह पदाधिकारी जीते
चुनाव अधिकारी सर्वेश गुप्ता ने बताया की राजस्थान के 20 जिलों के टेनिस बॉल क्रिकेट संघों के पदाधिकारीयों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और मताधिकार का प्रयोग किया। राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के चेयरमैन पद पर राजीव अरोड़ा निर्विरोध चुने गए। उपध्यक्ष पद पर दौसा के मुंशी खान राजसमंद के नितिन तिवाड़ी को आठ वोट से हराकर विजेता रहे। सचिव पद पर शोएब खान ने वसीम खान को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर महेशपुरी गोस्वामी जीते और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वाई.के. खन्ना विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के ग्रामीण ओलंपिक में लाखों युवाओं ने इस खेल में रजिस्ट्रेशन करवाया
निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राजीव अरोड़ा ने कहा कि इस खेल की बढ़ती हुई लोकप्रियता का परिणाम है कि राजस्थान के ग्रामीण ओलंपिक में लाखों युवाओं ने इस खेल में रजिस्ट्रेशन करवाया। आगे इस गेम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हम कटिबद्ध हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed