फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan : Women did not get permission to breastfeed her child during college exam

राजस्थान : भूख से रोती रही बच्ची, परीक्षा दे रही मां को नहीं मिली स्तनपान कराने की अनुमति

Fri, 02 Aug 2019 05:52 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 02 Aug 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan : Women did not get permission to breastfeed her child during college exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

जयपुर के एक महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान 23 वर्षीय महिला को उसके आठ महीने के बच्चे को स्तनपान कराने की अनुमति नहीं दी गई। महिला के पति ने बताया कि अधिकारियों ने उसकी पत्नी को परीक्षा के दौरान स्तनपान कराने की अनुमति नहीं दी। 

विज्ञापन


बस्सी के पास एक गांव की रहने वाली निर्मला कुमारी शुक्रवार को एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में इतिहास विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा दे रही थी। परीक्षा सुबह की पाली में सात से 10 बजे के बीच आयोजित हुई। निर्मला के पति कालू नाम बैरवा और आठ महीने की बच्ची इस दौरान कॉलेज परिसर के बाहर ही रहे। 
विज्ञापन


बैरवा ने कहा कि उसकी बच्चे भूख के मारे रो रही थी और वह अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था। उसने कहा कि ड्यूटी कर रहे गार्ड से उसने अनुरोध भी किया कि उसे अंजर जाने दे जिससे वह अपनी पत्नी के लिए बच्चे को दूध पिलाने की अनुमति मांग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरवा ने कहा, 'जैसे ही गार्ड ने मुझे अंदर जाने दिया, मैंने एक महिला को देखा, मुझे लगा वह कोई लेक्चरर हैं और मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकता हूं जो मुझे इसकी अनुमति दे सके। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इसकी अनुमति नहीं है और मुझे बाहर जाने को कहा।'

बैरना के अनुसार, 'पास में खड़े कुछ लेक्चरर ने मुझे बताया कि जिस महिला ने मुझे बाहर जाने को कहा है वह कॉलेज की वरिष्ठ अधिकारी है और उन्होंने ऐसा कहा है तो मुझे बाहर जाना ही पड़ेगा।' इसके बाद बैरवा कॉलेज परिसर से बाहर आ गया और अपनी पत्नी का इंतजार करने लगा। बच्ची अपनी मां से तभी मिल सकी जब 10 बजे परीक्षा खत्म हुई। 

हमने नियम से काम किए, हमारी गलती नहीं : कॉलेज प्रशासन

हालांकि, कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रमिला जोशी का कहना है कि कॉलेज ने नियमों के हिसाब से कार्य किया है और उप प्रधानाध्यापिका ने बच्ची और उसके पिता के साथ बहुत सहानुभूति से बात की। उन्होंने कहा, 'नियमों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षार्थी किसी से भी नहीं मिल सकता। परीक्षा कक्ष के बाहर के किसी व्यक्ति से तो बिलकुल नहीं। हमने नियमों का पालन किया और इसीलिए हमारी गलती नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed