फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan women commission investigation over girls entry in dati maharaj ashram

दाती महाराज के आश्रम में रहने वाली बच्चियों पर सनसनीखेज खुलासा

Fri, 22 Jun 2018 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
rajasthan women commission investigation over girls entry in dati maharaj ashram

रेप के आरोप में फंसे दाती मदन के पाली स्थित आश्रम में रह रही बच्चियां कहां की हैं और कहां से आई हैं, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्थान महिला आयोग की जांच में खुलासा हुआ है कि रजिस्टर में दर्ज जानकारियां अधूरी हैं। यहां तक की आश्रम में चल रहे स्कूल, कॉलेज का तीन साल से रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि आश्रम से बच्चियां लापता हो गई हैं। पहले 600 थीं और अब 100 रह गई हैं। ऐसी जानकारी मिलने के बाद आयोग ने जांच के लिए एक टीम पाली भेजी। टीम ने जांच में पाया कि आश्रम में चल रहे स्कूल व कॉलेज के संबंध में मौजूद सेवकों ने संबंधित विभाग से रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराया है। 
विज्ञापन


आयोग ने यह भी पाया कि तीन साल से बिना रजिस्ट्रेशन के शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। जबकि बिना रजिस्ट्रेशन के गुरुकुल चलाए जाने के संबंध में 14 सितंबर, 2016 को बाल अधिकारिता विभाग ने नोटिस भेजा था। इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। विभाग ने इस लापरवाही को लेकर बाल कल्याण समिति से भी जवाब मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जांच दल ने रजिस्टर देखा तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। रजिस्टर देखकर पता ही नहीं लगाया जा सकता कि कौन सी बच्ची कहां से आई है या वह कहां की है। सुमन शर्मा ने बताया कि दाती मदन के आश्रम में 600 से अधिक बच्चियां होनी चाहिए, लेकिन कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। रजिस्टर में केवल नाम लिखे हुए हैं। कई बच्चियों के मामलों में रजिस्टर में लिखा पिता का नाम और एफिडेविट में लिखा पिता का नाम अलग-अलग पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed