Rajasthan Weather Update: मिल सकती है प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत, बूंदाबांदी और आंधी का अलर्ट जारी
गर्मी की मार झेल रहे राजस्थान वासियों के लिए खुशखबरी है। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विस्तार
प्रदेशवासियों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य के अधिकांश भागाों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सबसे अधिक तापमान पिलानी में दर्ज
पिछले दो हफ्ते से प्रदेशवासी तेज धूप और लू की मार झेल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पिलानी का दर्ज किया गया। पिलानी में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं उसके बाद सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.5 दर्ज किया गया है।
यहां चल सकती है धूलभरी आंधी
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और झुंझुनू में मंगलवार और बुधवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग का मानना है कि मौसम फिर करवट बदलेगा और गर्मी बढ़ेगी।
| अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान (सेल्सियस) | |
| जयपुर | 41.6 | 29.7 |
| भीलवाड़ा | 41.4 | 20.4 |
| अजमेर | 41.5 | 28.5 |
| सीकर | 41.7 | 26.5 |
| जैसलमेर | 42 | 23.3 |
| जोधपुर | 41 | 23.9 |
| बीकानेर | 43 | 26 |
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डुंगपुर, झुंझुनू, कोटा, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।