{"_id":"62715353b6174773d12536fa","slug":"rajasthan-weather-update-indian-soldiers-roast-papad-in-hot-sand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: बीकानेर से सटी भारत-पाक सीमा पर जवानों ने रेत में सेंके पापड़, गर्मी से ऐसे बचाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: बीकानेर से सटी भारत-पाक सीमा पर जवानों ने रेत में सेंके पापड़, गर्मी से ऐसे बचाया जा रहा
Tue, 03 May 2022 09:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 03 May 2022 09:37 PM IST
सार
बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जवानों को गर्मी से बचाने के लिए वॉच टावर्स पर पहली बार कूलर लगाए जा रहे हैं। बीकानेर बॉर्डर पर 150 कूलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रेत में दबाकर जवानों ने सेंक लिए पापड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर गर्मी कहर बरपा रहा है। मंगलवार को यहां से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। बीएसएफ के जवानों ने तपती रेत पर पापड़ रखे तो वह कुछ ही देर में सिक गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भीषण गर्मी में भी सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर खड़े हुए है। बीकानेर बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि जवानों के हौसले गर्मी से कहीं ज्यादा बुलंद हैं। वह किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा में डटे रहने के लिए मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को गर्मी से बचाने के लिए वॉच टावर्स पर पहली बार कूलर लगाए जा रहे हैं। बीकानेर बॉर्डर की लंबाई 157 किलोमीटर के करीब है। ऐसे में यहां 150 कूलर लगाए जाएंगे। अब तक 50 कूलर लगा दिए गए हैं। इन कूलरों में पानी भरने के लिए एक टैंकर भी रखा गया है।
विज्ञापन
डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर गर्म हवाओं के कारण जवानों के बीमार पड़ने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए सभी वॉच टावर पर कूलर लगाए जा रहे हैं। बॉर्डर पर हर 6 घंटे बाद जवानों की ड्यूटी बदलती है। इस दौरान उन्हें हर दो घंटे में छाछ और नींबू पानी पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन