Rajasthan Weather Update : प्रदेश में गर्मी का सितम जारी, धूलभरी आंधी और लू चलने का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
विस्तार
राजस्थानवासियों को अभी गर्मी और सताएगी है। दो से तीन दिन भरतपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 30 किलोमीटर की गति से हवा के साथ धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और झुंझुनू और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर में लू चलेगी। गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और झुंझुनू और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू, जोधपुर और बीकानेर जिले में लू का सितम रहेगा।
वहीं 29 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झुंझुनू, कोटा, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक में लू और सीकर, अलवर, झुंझुनू, जैसलमेर सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चलने और मेघगर्जन की संभावना है।
प्रदेश के शहरों के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया है। बाड़मेर में पारा 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उसके बाद करौली सबसे अधिक गर्म रहा। करौली का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 42.0 | 27.7 |
| भीलवाड़ा | 41.6 | 22.4 |
| वनस्थली | 42.9 | 25.8 |
| अलवर | 41.4 | 23.8 |
| जयपुर | 41.4 | 27.0 |
| पिलानी | 43.0 | 22.9 |
| सीकर | 40.8 | 20.5 |
| कोटा | 42.6 | 28.8 |
| बूंदी | 42.5 | 24.5 |
| चित्तौड़गढ़ | 41.6 | 24.5 |
| बाड़मेर | 45.1 | 30.8 |
| जैसलमेर | 44.4 | 26.7 |
| जोधपुर | 43.2 | 30.9 |
| बीकानेर | 44.1 | 26.4 |
| चूरू | 43.8 | 23.5 |