Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हीटवेव से मिलेगी राहत
राजस्थान में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है।
विस्तार
भीषण गर्मी से परेशान राजस्थान वासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिन उत्तरी राजस्थान में धूलभरी आंधी और बादल गर्जने की संभावना है।
बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के जिलों में मंगलवार को तेज धूलभरी हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की पूरी संभावना है। वहीं तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लू के प्रकोप से अगले चार-पांच दिनों तक राहत मिलेगी।
राज्य में सबसे अधिक तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म पिलानी रहा। पिलानी में पारा 45.4 डिग्री रहा। वहीं इसके बाद चूरू, श्रीगंगानगर का पारा 45.3 दर्ज किया गया है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 42 | 28 |
| भीलवाड़ा | 42.4 | 25.6 |
| वनस्थली | 44.8 | 26.6 |
| अलवर | 43.6 | 28.2 |
| जयपुर | 44.4 | 30.5 |
| सीकर | 41.7 | 26.5 |
| कोटा | 44 | 31 |
| बूंदी | 42.5 | 28.2 |
| चित्तौड़गढ़ | 41.8 | 24.7 |
| बाड़मेर | 42.2 | 26.8 |
| जैसलमेर | 42.1 | 25.5 |
| जोधपुर | 42 | 28.3 |
| फलोदी | 43.4 | 29.8 |
| बीकानेर | 44.2 | 27.1 |
| चूरू | 45.3 | 29.7 |