Rajasthan Weather Update : सात जिलों में पारा 45 के पार, इन संभागों में लू और धूल भरी आंधी चलेगी
राजस्थान में सूर्य के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों आंधी और हीट वेव चलने की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सात जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल को जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जोधपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ जिलों में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी।
झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, नागौर में बादल गर्जने के साथ धूलभरी आंधी भी चलेगी। 30 अप्रैल को भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। सीकर, चूरू, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली जिलों में बादल गरजने के साथ धूलभरी आंधी चलेगी।
प्रदेश के शहरों की तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म बांसवाड़ा रहा। बांसवाड़ा का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बीकानेर और फलोदी का तापमान 45.2 रहा।
प्रमुख शहरों के तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 43.0 | 30.4 |
| भीलवाड़ा | 43.0 | 23.1 |
| वनस्थली | 45.4 | 24.9 |
| अलवर | 42.2 | 25.4 |
| जयपुर | 42.4 | 28.7 |
| पिलानी | 44.2 | 24.1 |
| सीकर | 42.0 | 22.5 |
| कोटा | 43.6 | 27.6 |
| बूंदी | 44.5 | 24.6 |
| चित्तौड़गढ़ | 42.5 | 25.4 |
| बाड़मेर | 45.1 | 30.4 |
| फलोदी | 45.2 | |
| चूरू | 44.0 | 24.7 |
| श्रीगंगानगर | 44.7 | 24.8 |
| धौलपुर | 45.4 | 24.9 |
| बांसवाड़ा | 45.5 | 30.9 |
| करौली | 45.0 | 22.6 |
| बीकानेर | 45.2 | 28.8 |