फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan weather report mount abu coldest place churu pilani bikaner ganganagar sikar alwar temperature

Rajasthan Weather: माउंट आबू में पारा शून्य से नीचे, चूरू में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Tue, 15 Dec 2020 06:06 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 15 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
rajasthan weather report mount abu coldest place churu pilani bikaner ganganagar sikar alwar temperature
राजस्थान का मौसम: कोहरा - फोटो : अमर उजाला
देश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। ऐसे में सर्द हवाओं के साथ अब पारा तेजी से लुढ़क रहा है। इस दौरान राजस्थान के माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे चला गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चूरू में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद पिलानी में रात का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बीकानेर, गंगानगर, फलौदी, सीकर, जैसलमेर और अलवर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.6, 6.4, 6.6, 7, 7.4 और 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


जयपुर, बाड़मेर, अजमेर और जोधपुर में रात का तापमान 9.8, 10.9, 11.5 और 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया है। साथ ही, सीकर और झुंझनू जिलों में अलगे 24 घंटों के दौरान शीत लहर चलने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसका असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। इस दौरान रेलवे ने कई ट्रेनें भी रद्द कर दीं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की संभावना है। साथ ही, कोहरा भी बना रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे, गुलमर्ग सबसे ठंडा

rajasthan weather report mount abu coldest place churu pilani bikaner ganganagar sikar alwar temperature
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से कम हो गया। वहीं, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि घाटी के सभी मौसम केंद्रों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि घाटी के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि उत्तर में कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री कम और दक्षिण में कोकरनाग में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि रात के तापमान में और कमी की संभावना के साथ 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed