फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Chances of rain in 16 districts due to Western Disturbance heat shifted ahead

Rajasthan Weather: 16 जिलों में बारिश की संभावनाएं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण सवा महीने आगे खिसकी गर्मी

Mon, 01 May 2023 04:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 04:06 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आंधी बारिश एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं। 8 मई से आंधी बारिश में कमी आएगी और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Chances of rain in 16 districts due to Western Disturbance heat shifted ahead
बारिश का मौसम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे मौसम के सिस्टम पर पड़ गया है। इससे प्रदेश में गर्मी का मौसम सवा महीने आगे खिसक गया। 8 मई तक आंधी, ओले और बारिश का दौर प्रदेश में जारी रहेगा।

विज्ञापन

मई के शुरुआती में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, मई का शुरुआती सप्ताह बारिश, ओले और आंधी के दौर में निकलेगा। सोमवार को 7 में से 5 संभागों (बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा) के जिलों में दोपहर बाद बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां सहित 16 जिलों में बिजली की गरज चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन

दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आंधी बारिश एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं। 8 मई से आंधी बारिश में कमी आएगी और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed