फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2018 Final Results Live: News Update on 2018 Assembly Election Results

Rajasthan Election Results: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनना तय

Tue, 11 Dec 2018 10:56 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2018 Final Results Live: News Update on 2018 Assembly Election Results
rajasthan election

राजस्थान विधानसभा के परिणाम 11 दिसंबर को घोषित हुए। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और फिर ईवीएम खोली गई। गिनती की प्रक्रिया की शुरुआत 8 बजे से हुई। राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव 7 दिसंबर को हुए थे। अलवर की रामगढ़ सीट छोड़कर बाकी 199 सीटों पर मतदान हुए थे। रामगढ़ सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया था इस बार का मतदान प्रतिशत 74 फीसदी से ऊपर रहा था। 

विज्ञापन

 

इसबार राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देते हुए 99 सीटों का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही प्रदेश में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा कायम रही। यहां कांग्रेस को बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए थीं। वहीं सूबे में भाजपा को 73 सीटें ही मिल सकीं। कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत और सांसद रघु शर्मा जीते। वहीं, कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद डॉ. करण सिंह यादव और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को हार का सामना करना पड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा से रूठकर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनौती दे रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को हराया, लेकिन परंपरा तोड़ते हुए पार्टी को सत्ता में बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सकीं। उनकी टीम के सांसद कर्नल सोनाराम, पायलट के सामने उतारे गए एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार मंत्री यूनुस खान, मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह खींवसर समेत कई विधायक अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। मतगणना शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस के खेमे में खुशी की हिलोरें उठने लगीं और भाजपा खेमे में मायूसी छाने लगी। रुझान आते ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत के जयपुर स्थित घरों व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमकर ढोल बजे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय और नेताओं के घरों पर जमकर नारेबाजी व आतिशबाजी की।

राजस्थान में सज गया कांग्रेस दफ्तर

राजस्थान कांग्रेस, नतीजों से खासी उत्साहित है। यही वजह है कि जयपुर में पार्टी का दफ्तर सज चुका है। 

विज्ञापन

बहुमत के बावजूद कांग्रेस विचारधारा की तरह सोचने वाले भाजपा विरोधी सभी दलों का समर्थन देने के लिए स्वागत करते हैं। हम उनसे संपर्क में भी हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करता है। जीत के आने वाले विधायक भी सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री के मामले में राहुल गांधी पहले चर्चा करेंगे। उसके बाद ही निर्णय करेंगे।
- सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

मौजूदा माहौल लोकसभा चुनाव के लिए संकेत है। भाजपा के तमाम लोग जिस तरह से देश में शासन कर रहे हैं, उनसे लोग दुखी हैं। कोई बोल नहीं रहा, कोई हिम्मत नहीं कर रहा। अच्छे दिन आए ही नहीं, ना नौकरी मिली और ना काला धन। इन चुनावों में राहुल गांधी ने जनता के मुद्दे उठाए। हम बहुमत के बावजूद गैर भाजपाई दलों का स्वागत करेंगे। सीएम का फैसला आलाकमान को करना है।
- अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महामंत्री, कांग्रेस


भाजपा को तार नहीं पाया मोदी-योगी का ताबड़तोड़ प्रचार
राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मतदान से ठीक पहले का ताबड़तोड़ प्रचार भी किनारे नहीं लगा पाया। यहां मोदी ने 13 जिलों में रैलियां कीं और भीड़ भी काफी आई, लेकिन सभी जिलों में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा की सीटें कम हो गईं। भरतपुर और दौसा में तो भाजपा की एक भी सीट नहीं बच पाई। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने भी यहां 10 जिलों में दो दर्जन से अधिक रैलियां कीं, लेकिन मात्र एक जगह उदयपुर में भाजपा अपनी सीटों की संख्या पर कायम रही। जैसलमेर और भरतपुर जिलों में एक भी सीट उनके प्रचार से नहीं बच पाई। अकेले अलवर में तीन रैलियां करने के बावजूद यहां भाजपा नौ में से दो पर सिमट गई है। बारां में मात्र एक सीट को ही भाजपा बचा सकी।


रैलियों के बाद भाजपा के लिए ये रहे नतीजे
पीएम नरेंद्र मोदी

जिले    2013    2018
अजमेर    8    5
अलवर    9    2
भीलवाड़ा    6    5
बांसवाड़ा    4    2
कोटा    6    3
नागौर    9    2
भरतपुर    6    0
जोधपुर    9    2
हनुमानगढ़    4    2
सीकर    5    1
जयपुर    16    7
पाली    6    5
दौसा    3    0
----------------------
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
चूरू    4    2
जैसलमेर    2    0
अलवर    9    2
भरतपुर    6    0
जयपुर    16    7
पाली    6    5
उदयपुर    6    6
कोटा    6    3
बारां    4    1
अजमेर    8    5

भाजपा दफ्तर में सन्नाटा

जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा। 

मुख्यमंत्री पद पर गहलोत ने कहा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष करेंगे।" 

कांग्रेस तीन राज्यों में बनाएगी सरकार: पायलट 

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री पद पर पार्टी अध्यक्ष, विधायक, वरिष्ठ नेता सब मिलकर निर्णय लेंगे। इस दिन एक साल पहले राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने थे, इसलिए यह नतीजे उनके लिए एक उपहार है। कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार का गठन करेगी।  

 

 

खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए पायलट और गहलोत में जद्दोजहद चल रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल सचिन पायलट को मनाने जाएंगे। 

राहुल ने जीत पर दी बधाई

राजस्थान और अन्य राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन को राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छोटे व्यापारियों और किसानों की जीत बताया।

 

वसुंधरा राजे ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों द्वारा मिले जनादेश को स्वीकार करती हूं। साथ ही कहा कि भाजपा ने पांच सालों में यहां की जनता के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन नीतियों को आगे बढ़ाएगी और आगे काम करेगी। 


कांग्रेस का एक सीट से रुका राजस्थान में पूर्ण बहुमत

राजस्थान में मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के खाते में 99 सीटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed