फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Unique Wedding Bride Arrival For Garland on bullet at wedding bride in Baran

Rajasthan: बुलेट पर बैठकर कुछ इस अंदाज में वरमाला डालने आई दुल्हन, गेस्ट चाहकर भी नजरें नहीं हटा पाए

Mon, 12 Dec 2022 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 08:06 PM IST
सार

राजस्थान के बारां जिले में दूल्हा और दुल्हन की बिंदौरी एक साथ निकाली गई। इस अनोखी शादी में दुल्हन खास अंदाज में बुलेट पर बैठकर दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए पहुंची और खुद ही आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन
Rajasthan Unique Wedding Bride Arrival For Garland on bullet at wedding bride in Baran
इस अंदाज में वरमाला डालने आई दुल्हन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारां जिले में एक शादी के काफी चर्चे हो रहे हैं। दुल्हन का बिंदास अंदाज देखकर वहां मौजूद गेस्ट चाहकर भी नजरें नहीं हटा पाए। इसकी वजह थी वरमाला के समय दुल्हन की अनोखी एंट्री। दुल्हन खुद बुलेट चलाकर वरमाला के लिए पहुंची। इस दौरान उसने इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन


दुल्हन की एंट्री के पलों को लोग कैमरे में कैद करते दिखे। इसके बाद रीति-रिवाज के साथ दुल्हन स्टेज पर पहुंची और वरमाला की रस्म अदा की गई। इससे पहले दूल्हा सुनील जांगिड़ की बिंदोरी घोड़ी पर सवार होकर निकाली गई। वहीं, दुल्हन कामेक्षा की बिंदोरी भी घोड़ी पर निकाली गई।
विज्ञापन




दोनों की बिंदोरी एक साथ निकली और दूल्हा-दुल्हन दोनों एक साथ अलग-अलग घोड़ियों पर बैठकर निकले। दोनों पक्ष के मेहमान भी बिंदोरी में निकले। इस बिंदोरी की काफी चर्चा हो रही है, दुल्हन के परिवार का कहना है कि वो बाइक चलाने की शौकीन है। उसकी शुरू से इच्छा थी कि शादी में कुछ हटकर किया जाए। कहा कि जब उसकी शादी तय हुई तो उसने कहा था कि वो बुलेट पर ही वरमाला के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, छबड़ा में चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी गोविंद जांगिड़ की बेटी कामेक्षा की 8 दिसंबर को शादी थी। उसकी शादी सुनील नाम के लड़के से हो रही थी, गोविंद जांगिड़ पेशे से शिक्षक हैं और उनके कोई पुत्र नहीं है। ऐसे में वह बेटों की तरह ही बेटी की शादी करना चाहते थे। इसलिए 8 दिसंबर को उन्होंने दुल्हन और दूल्हे की एक साथ बिंदौरी निकलवाई। दूल्हा-दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर काला चश्मा लगाए कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे, बैंड बाजे के साथ शाही अंदाज में बारात निकाली गई।




सभी यही सोच रहे थे कि दुल्हन की बिंदौरी कैसे निकाली गई, लेकिन गोविंद जांगिड़ को बेटी की शादी कुछ इसी तरह से करनी थी। उन्होंने इससे पहले भी अपनी दूसरी पुत्री चंचल की बिंदौरी निकाल कर समाज को अलग संदेश देने की कोशिश की थी। गोविंद जांगिड़ का कहना है कि पुत्रों की तरह ही उन्होंने बेटियों की भी परवरिश की है और वह दोनों को समान दर्जा देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed