फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Two youths were beaten up in Alwar as member of child thief gang, two arrested

राजस्थान: बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर दो युवकों की जमकर पिटाई, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 09:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 04 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Two youths were beaten up in Alwar as member of child thief gang, two arrested
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान में बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह को लेकर होने वाली हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को अलवर शहर के लोहिया तिबारा स्थित आर्य कन्या विद्यालय के पास दो संदिग्ध युवकों को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने की आशंका में लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए युवकों को थाने ले गई। युवकों के नाम अवधेश प्रेमी और गुड्डू हैं जो दोनों बिहार के नालंदा के रहने वाले है। पुलिस ने युवकों को पीटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम आस मोहम्मद है साथ ही दूसरा व्यक्ति उसका बेटा इमरान है। 
विज्ञापन


थानाधिकारी शिवराम गुर्जर ने बताया कि जांच से सामने आया है कि दोनों युवक पास के बाजरे के खेत के पास बैठकर शराब पी रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें कच्छा-बनियान गिरोह का सदस्य समझकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक एमआईए की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जिले में कच्छा-बनियान व बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलने से लोगों द्वारा संदिग्धों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पिछले एक हफ्ते में रैणी, रामगढ़, भिवाड़ी में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed