{"_id":"65101605219ba634e3003aa8","slug":"rajasthan-transport-bus-hits-tempo-in-dausa-5-dead-and-6-injured-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दौसा में दर्दनाक हादसा, सरकारी बस ने टेंपो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत और छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दौसा में दर्दनाक हादसा, सरकारी बस ने टेंपो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत और छह घायल
Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
सार
ओवरटेक करने के प्रयास में राजस्थान परिवहन निगम की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में मप्र के रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद टेंपो के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले की हिंडौन रोड पर एक लोक परिवहन की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए महुआ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हैं। हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महुआ थाना अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि लोक परिवहन की बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। वहीं, टेंपो साइड से निकल रहा था। उससे आगे निकलने के प्रयास में बस ने उसे टक्कर मार दी। बस के नीचे आने से 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार 6 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का महुआ के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है की टेंपो में सवार लोग एक ही परिवार के थे और कैला देवी से दर्शन कर वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। हादसे की सूचना लगने पर स्थानीय विधायक ओमप्रकाश हुडला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। हादसे में लक्ष्मण, रज्जू, उर्मिला देवी, माया देवी, दिनेश और प्रकाश घायल हो गए। माया देवी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, गुलाब देवी, देवकीनंदन योगी, प्रियांशु, मंगती योगी समेत एक अन्य की मौत हो गई।
विज्ञापन