रेल बजट से निराश हैं राजस्थान के MP
रेल बजट आने के बाद राजस्थान के सांसद निराश हैं। रेल बजट में बुलेट ट्रेन से लेकर सेमी बुलेट ट्रेन तक की सौगात देशवासियों को मिली, लेकिन राजस्थान के भाजपा सांसदों की उम्मीदें इस रेल बजट से टूट गई।
प्रदेश के सांसदों को उम्मीद थी कि दिल्ली से जयपुर और जोधपुर के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाई जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्हें निराशा हाथ लगी। सांसदों का कहना है कि बजट पर चर्चा के दौरान राजस्थान को कुछ और लाभ मिल सकता है।
पीएम से मिलेंगे
सांसद ओम बिड़ला ने कहा कि जयपुर-दिल्ली के बीच भी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा इस बजट में होता तो अच्छा होता। वह इसके लिए रेल मंत्री से आग्रह करेंगे।
जयपुर के भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि जयपुर को जो ट्रेनें दी गई हैं, उससे राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं मिलेगी।