फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Tourism Department will participate in International Tourism Trade Fair FITUR-2023

Rajasthan: FITUR-2023 भाग लेगा पर्यटन विभाग, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञों-एजेंसियों को दिया जाएगा आमंत्रण

Wed, 18 Jan 2023 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Jan 2023 08:09 PM IST
सार

 स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 18 से 22 जनवरी 2023 को आयोजित होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में राजस्थान पर्यटन विभाग का प्रतिनिधि मंडल भी हिस्सा लेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Tourism Department will participate in International Tourism Trade Fair FITUR-2023
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेले में राजस्थान पर्यटन से 5 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजयपाल सिंह, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सलीम खान और उपनिदेशक नवकिशोर बसवाल हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


वर्ल्ड लेवल पर नई पहचान बनाने में मददगार होगा
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में स्पेन सहित अन्य यूरोपीय देशों से पर्यटकों की साल भर आवक रहती है। इस फेयर में विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञो,ट्रेवल एजेन्ट्स, टूर एंड ट्रेवल ओपरेटर्स और अन्य पर्यटन से जुडी एजेंसी से चर्चा की जाएगी, ताकि राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘FITUR-2023’  राजस्थान की पर्यटन के क्षेत्र में वर्ल्ड लेवल पर नई पहचान बनाने में मददगार होगा।
विज्ञापन


‘पधारो म्हारो देश’ के जरिए देंगे राजस्थान का आमंत्रण 
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर अवगत करवाने के उद्देश्य से पर्यटन से जुड़ी सभी टूर, ट्रेवल एजेंसियों और पर्यटन विशेषज्ञों को ‘पधारो म्हारे देश’ के माध्यम से राजस्थान आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed