फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Strike in Karauli demanding reduction in VAT on petrol and diesel

Rajasthan: करौली में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल, शहर के कई पंपों पर मिल रहा ईंधन

Sun, 01 Oct 2023 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 02:52 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर संगठन के प्रतिनिधि एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए। लेकिन पेट्रोल पंप हड़तालों का करौली में असर कम रहा। जिसके चलते जिले के अधिकतर पेट्रोल पंप खुले रहे। 

विज्ञापन
Rajasthan: Strike in Karauli demanding reduction in VAT on petrol and diesel
करौली में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पेट्रोल पंप संगठन द्वारा रविवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल की घोषणा की गई है। लेकिन करौली जिले में संगठन की पदाधिकारियों ने खेती किसानी का हवाला देते हुए पेट्रोल खुले रखने की बात कही है। पेट्रोल पंप संचालक राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने राज्य सरकार उनकी मांगों की अनदेखी करने और राजस्थान में अन्य राज्यों से अधिक वैट वसूली के आरोप लगाए थे। मांग पूरी नहीं होने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


करौली पेट्रोल पंप एसोसिएशन अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि वैट कम करने की मांग को लेकर राजस्थान संगठन द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई थी, लेकिन ये समय फसल कटाई का है, जिसके चलते किसानों की परेशानी को देखते हुए जिले में अधिकतर पेट्रोल पंप खुले हैं। पिछली बार 13 सितम्बर से पेट्रोल पम्प संचालकों ने सांकेतिक हड़ताल रखी थी। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। हालांकि बाद में राज्य सरकार से समझौता होने के कारण हड़ताल स्थगित हो गई थी। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


पेट्रोल पम्प संचालकों का आरोप है कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से राज्य सरकार से कई बार पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग की गई थी। डीलर एसोसिएशन द्वारा राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के बराबर वैट वसूलने की मांग कर रहे है। वैट कम करने की कई बार मांग के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिससे राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों की बिक्री कम हो गई है और राज्य के सीमावर्ती जिले, शहरों में पेट्रोल की कालाबाजारी बढ़ी है। जिससे पेट्रोल पंप संचालकों में रोष व्याप्त है। पेट्रोल पंप खुले होने से जिले में वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed