फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan sikar district a madrasa changed into covid care centre and treatment of 10 12 patients daily

जज्बा: मदरसे को बनाया कोविड केयर केंद्र, निजी अस्पताल की नौकरी छोड़ कर रहे मरीजों की सेवा

Sat, 22 May 2021 10:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 22 May 2021 10:34 AM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिले के खीरवा गांव में एक मदरसे को कोविड केयर केंद्र में बदल दिया गया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य महकमे पर बढ़ते बोझ को देखते हुए इस मदरसे को क्वारंटीन केंद्र बनाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
rajasthan sikar district a madrasa changed into covid care centre and treatment of 10 12 patients daily
कोविड केयर सेंटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले के एक गांव में मदरसे को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। सीकर जिले के खीरवा गांव में जामिया अरबिया बरकातूल इस्लाम मदरसे को कोविड केयर केंद्र में बदल दिया गया है। यहां आस-पास के गांव के लोगों की देखभाल की जा रही है। 15 दिन पहले इस केंद्र को स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


जयपुर के एक निजी अस्पताल नर्स रहे 26 साल के इरफान पठान ने अपने गांव में लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। पठान ने बताया कि इस केंद्र में करीब 10-12 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्र से पहले ये मदरसा 400 छात्रों के लिए आवासीय स्कूल हुआ करता था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस मदरसे को कोविड केयर केंद्र की सुविधा देने की अनुमति दी। यहां पर कोविड मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। इसे दान-दक्षिणा लेकर बनाया गया है। लक्ष्मणगढ़ सब डिविजनल अधिकारी (एसडीओ) कुलराज मीणा ने बताया कि खीरवा गांव, उन दस गांवों में से एक हैं, जहां कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर जिले में आठ हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। कुलराज मीणा ने बताया कि ग्रामीणों और प्रशासन अधिकारियों के बीच बातचीत होने के बाद इस मदरसे को क्वारंटीन केंद्र में बदलने का फैसला लिया गया। यहां पर कोविड के मरीजों का सरकार द्वारा तय की गई दवाइयों से ही इलाज हो रहा है। 

वहीं पठान ने बताया कि अभी हमारे पास एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है, जिसे दो मरीजों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं एक सरकारी डॉक्टर हर दूसरे दिन कोविड मरीजों को देखने के लिए आते हैं। मैं यहां पूरे दिन रहता हूं और मरीजों की देखभाल करता हूं। इस मदरसे में एक बगीचा भी है, जहां मरीज योग और एक्सरसाइज कर सकते हैं। वहीं मदरसे से 25 किमी दूर सरकारी कोविड केयर केंद्र है। 


एसडीओ मीणा ने बताया कि खीरवा गांव में कोविड केयर केंद्र खुलने से जाजोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बोझ कम हुआ है। इस केंद्र के अध्यक्ष मौलाना हसन महमूद काजमी का कहना है कि यहां सभी धर्म के लोग अपना इलाज कराने आ सकते हैं और उनका इलाज यहां मुफ्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed