{"_id":"5e0c68dd8ebc3e87c430beee","slug":"rajasthan-scorched-innocent-died-of-fire-in-district-hospital-of-alwar-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अलवर के जिला अस्पताल में आग से झुलसी मासूम की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अलवर के जिला अस्पताल में आग से झुलसी मासूम की उपचार के दौरान मौत
Wed, 01 Jan 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अलवर के जिला अस्पताल में मंगलवार को आग से झुलसी मासूम की बुधवार को जयपुर के जे के लोन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को अलवर के जिला अस्पताल लगी आग से 70 प्रतिशत तक झुलसी मासूम को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
जयपुर के जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक गुप्ता ने बुधवार को बताया कि 70 प्रतिशत तक झुलसी मासूम बच्ची की मौत आज हो गई। अस्पताल की नवजात यूनिट में लगी आग से मासूम बच्ची का चेहरा, छाती और कंधे झुलस गये थे।
विज्ञापन
उसे अलवर के गीतआनंद अस्पताल में निमोनिया होने के कारण नवजात यूनिट में रखा गया था। नवजात यूनिट के रेडियंट वार्मर के साथ लगे आक्सीजन पाइप में आग लग जाने के कारण बच्ची झुलस गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल में मंगलवार को सुबह पांच बजे लगी आग के समय नवजात यूनिट में झुलसी मासूम बच्ची सहित 15 बच्चों का उपचार चल रहा था। 14 अन्य मासूमों को अन्य यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया था।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक दल ने अलवर अस्पताल के नवजात यूनिट के इंजार्च और नर्सिंग इंचांर्ज को लापरवाही का दोषी माना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। जांच दल ने प्राथमिक तौर पर रेडियंट वार्मर में लगी आग के लिए रखरखाव में कमी को मुख्य कारण माना है।
अलवर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी मीणा ने बताया कि तेज वोल्टेज के कारण रेडियंट वार्मर के पैनल में स्पार्किंग से आक्सीजन पाइप के हुड में आग लग गई। पैनल का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया गया था और इसके लिए यूनिट इंचार्ज और नर्सिंग इंचार्ज दोनों दोषी पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जयपुर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ एसके भंडारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया गया था।
स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने आग से झुलसी मासूम बच्ची की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के लिए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची की मौत बहुत दुखद है और जो भी इसके लिए दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।