फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: satish pooniya said-udaipur DM banned religious flags before hanuman jayanti, it's appeasement

Rajasthan:उपनेता प्रतिपक्ष पूनियां बोले-हनुमान जयंती से पहले उदयपुर कलेक्टर का आदेश धार्मिक आस्था पर सीधा हमला

Fri, 07 Apr 2023 04:52 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने उदयपुर में दो महीने तक धार्मिक चिन्ह-झण्डियों पर रोक के कलेक्टर के आदेश को कांग्रेस सरकार का तुष्टीकरण बताया है। पूनिया बोले- हनुमान जयंती से पहले ये आदेश निकालना राजस्थान के लोगों की धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है।
 

विज्ञापन
Rajasthan: satish pooniya said-udaipur DM banned religious flags before hanuman jayanti, it's appeasement
उपनेता प्रतिपक्ष पूनियां बोले- तुष्टीकरण कांग्रेस की फितरत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- राजस्थान की सरकार का एक बार फिर से एक तुगलकी फरमान आया है और तुष्टीकरण का चेहरा फिर से उजागर हुआ है। उदयपुर के कलेक्टर ने 5 अप्रैल से दो महीने के लिए 144 थोपी है और साथ ही कहा है कि किसी भी तरह धार्मिक प्रतीक चिन्ह, झण्डे सार्वजनिक या निजी स्थानों पर नहीं लगाए जा सकेंगे। ये तुष्टीकरण का वो नमूना है, जब कानून की विफलता के लिए इस तरह के रास्ते गढ़े जाते हैं।
विज्ञापन

  
हनुमान जयंती से पहले आदेश निकालना धार्मिक आस्था पर सीधा हमला
 
पूनिया बोले- मुझे लगता है कि लगातार एक के बाद एक राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी। जिसकी दोषी खुद कांग्रेस पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गृहमंत्री के रूप में उनकी विफलता रही। लगातार राजस्थान जिस तरह अपराधों की राजधानी बना, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई। लेकिन आस्था पर हमले करना शायद कांग्रेस पार्टी की सरकार के लिए मखौल हो गया है। हनुमान जयंती से एक दिन पहले इस तरह के आदेश निकालना, उदयपुर ही नहीं पूरे राजस्थान के तमाम लोगों की धार्मिक आस्था पर सीधा-सीधा हमला है। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। मुझे लगता है तुष्टीकरण कांग्रेस की फितरत बन चुकी है।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद निषेधाज्ञा,विशेष तौर पर ये आदेश भगवा ध्वजों के लिए - गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया है। शेखावत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा है कि '' अब उदयपुर में धार्मिक ध्वज लगाने के लिए प्रशासन से आज्ञा लेनी होगी। क्रोनोलॉजी समझिए कि बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद यह निषेधाज्ञा जारी हुई है!  यानी विशेष तौर पर यह आदेश भगवा ध्वजों के लिए है। हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं। ''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed