फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Sarpanch on Strike Work stalled in all 11 thousand panchayats

राजस्थान: सभी 11 हजार पंचायतों में काम ठप, 22 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे सरपंच

Sun, 20 Mar 2022 05:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 05:34 PM IST
सार

राजस्थान के सभी पंचायतों में कार्य ठप हो गया है। करोड़ों रूपये के कार्य सेंशन नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Sarpanch on Strike Work stalled in all 11 thousand panchayats
सरपंच संघ ने दी आंदोलन चेतावनी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश भर में सरपंचों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। जिससे विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। सरपंच अपने 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पूरे राज्य में करोडों रूपए के नए कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पीएम आवास, जेजेएम, सड़क निर्माण के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन


सरपंच संघ जयपुर के अध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़ ने बताया कि अगर उनकी 13 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 22 मार्च को 11 हजार सरपंचों के साथ सरपंच संघ विधानसभा का घेराव करेगा। सरपंच संघ के संयोजक भंवरलाल जानू का कहना है कि आंदोलन की तैयारी कर ली गई है। विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में महिला सरपंच भी शामिल होंगी।

विज्ञापन

ये हैं सरपंच संघ की मांगें-
  • छठे राज्य वित्त आयोग में दी गई राजस्व कटौती को वापस बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए
  • निजी खातेदारी में प्रचलित रास्तों, पेयजल योजनाओं के लिए सहमति के आधार पर स्वीकृति जारी करने के आदेश प्रदान किए जाएं
  • पेयजल योजनाओं का संचालन एवं संधारण पीएचईडी द्वारा किया जाए
  • कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को नियमन कर पट्टा जारी करने का अधिकार पंचायतों को दिया जाए
  • सरपंच अपना मानदेय 4 हजार से 15 हजार करने की मांग भी कर रहे हैं
  • संविदा कर्मियों का वेतन संबंधित विभाग से करवाया जाए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed