फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Salman Khan was accused of hunting deer 23 years ago Bishnoi community preparing to build a rescue center

राजस्थान: 23 साल पहले शिकार हुए काले हिरण का भव्य स्मारक बना रहा बिश्नोई समाज, सलमान खान पर लगा था आरोप

Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लूणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लूणी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
सार

लूणी क्षेत्र के कांकाणी में आज से 23 साल पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान पर हिरण शिकार का आरोप लगा था, उस जगह अब बिश्नोई समाज स्मारक बनाकर रेस्क्यू सेंटर बनाने की तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
Rajasthan Salman Khan was accused of hunting deer 23 years ago Bishnoi community preparing to build a rescue center
सलमान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान पर साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान लूणी के कांकाणी में जिस हिरण के शिकार का आरोप लगा था, उस मृत हिरण की याद में बिश्नोई समाज स्मारक बना रहा है।

विज्ञापन

 
लूणी क्षेत्र के कांकाणी में आज से 23 साल पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान पर हिरण शिकार का आरोप लगा था, उस जगह अब बिश्नोई समाज स्मारक बनाकर रेस्क्यू सेंटर बनाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


बिश्नोई टाईगर फोर्स के संगठन मंत्री ओम प्रकाश लोल ने बताया कि कांकाणी में जहां स्मारक बनाया जा रहा है, वहां पर 20 जेसीबी से कंटीली झाड़ियो की कटाई कर मैदान तैयार किया जा रहा है। स्मारक के लिए पत्थर भी मंगवा लिए गए हैं। स्मारक बनाने का कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्मारक के पास रेस्क्यू सेंटर के बनाने का प्रोजेक्ट भी है, जहां पर घायल हिरणों का इलाज किया जाएगा। रेस्क्यू सेंटर को बनाने में करीब एक वर्ष तक का समय लगेगा, इससे पहले पौधे लगाकर उनको वन्य जीवों के उपयोग में लाने के लिए तैयार  किया जा रहा है। इसके लिए 200 वन्यजीव प्रेमी का आर्थिक सहयोग मिला है।



हिरण को शहीद मानते हैं गांव के लोग 
जोधपुर से 30 किलोमीटर दूर लूणी पुलिस थाना क्षेत्र के कांकाणी गांव में साल 1998 में सलमान खान सहित अन्य फिल्मी हस्तियों ने मिलकर काले हिरण का शिकार किया था।जिस जगह हिरण को गोली मारी गई और जहां वह गिरा, उस जगह पर कांकाणी के बिश्नोई समाज के लोगों ने पहले छोटा समाधि स्थल बनाया था, लेकिन अब उसे भव्य स्मारक बनाने की तैयारी की जा रही है। बिश्नोई समाज कि लोगों का मानना है कि काले हिरण का शिकार नहीं हुआ, वह शहीद हुआ है। इसके स्मारक के साथ ही एक संदेश दिया जाएगा कि इन मूक पशुओं की जान नहीं लें और न ही शिकार किया जाए।


साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग जोधपुर के आसपास के क्षेत्र में चल रही थी, उसी दौरान सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे सहित अन्य कलाकारों ने मिलकर काले हिरण का शिकार किया था। सलमान खान के खिलाफ हिरण शिकार के तीन मामले दर्ज हुए थे। एक मामला अवैध हथियार रखने का भी दर्ज हुआ था।

फिल्म शूटिंग के दौरान आधी रात को कांकाणी में काले हिरण का शिकार किया गया था। शिकार मामले में कई साल तक अदालत में सुनवाई चली और तीन मामलों में सलमान खान को जुर्माने के साथ-साथ सजा भी सुनाई गई। दो मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं, वहीं दो मामले जोधपुर के सेशन कोर्ट में विचाराधीन हैं और इन दिनों सलमान खान जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed