फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan sacked minister Rajendra Gudha says I speak truth thats why public chose

Rajasthan: जिस मंत्री को गहलोत सरकार के खिलाफ बोलने पर झेलनी पड़ी बर्खास्तगी, वे बोले- जनता ने इसी के लिए भेजा

Sat, 22 Jul 2023 10:53 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 10:53 AM IST
सार

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरने पर मंत्री पद से बर्खास्त किए गए राजेंद्र गुढ़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा सच बोलता है। मैं अंतरआत्मा की आवाज चलता हूं, राजेंद्र गुढ़ा ऐसा ही है। 

विज्ञापन
Rajasthan sacked minister Rajendra Gudha says I speak truth thats why public chose
राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि जो सच लगता है वो बोलता हूं, जनता ने इसी के लिए भेजा है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ऐसा ही है। कहीं भी किसी भी जगह किसी के साथ अत्याचार होता है, तो राजेंद्र गुढ़ा वहां पहुंचता है। डांगावास में पाच-छह दलितों की हत्या हो गई थी, वहां भी राजेंद्र गुढ़ा चला गया, जहां कहीं कोई अपहरण हुआ तो वहां भी मैं गया। मैं अंतरआत्मा की आवाज पर चलता हूं और सच बोलता हूं।  

विज्ञापन


क्यों बर्खास्त किए गए राजेंद्र गुढ़ा
दरअसल, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था किहमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
विज्ञापन

 


बयान पर भाजपा नेता ने बोला था हमला
राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा था कि राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मुख्यमंत्री जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो।

राजेंद्र गुढ़ा का बयान..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed