फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan's budget incomplete copy of Delhi government's

Rajasthan: गहलोत का बजट दिल्ली सरकार की नकल, 'आप' ने कहा- जो सही कागज नहीं पढ़ सके वो क्या वादे पूरे करेंगे

Sun, 12 Feb 2023 09:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Feb 2023 09:39 AM IST
सार

 आम आदमी पार्टी के योगेन्द्र गुप्ता मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री गहलोत पर नकल करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान का बजट महज़ एक दिखावा और दिल्ली सरकार की नक़ल है और वो भी अधूरी।

विज्ञापन
Rajasthan's budget incomplete copy of Delhi government's
आम आदमी पार्टी के योगेन्द्र गुप्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सरकार के बजट पर आम आदमी पार्टी के योगेन्द्र गुप्ता मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री गहलोत पर नकल करने के आरोप लगाते हुए बजट को दिल्ली सरकार के बजट की नकल बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दिल्ली की तर्ज़ पर बिजली के बिल में 100 यूनिट फ्री करने की बात कही और यह भी कहा है कि 300 यूनिट तक 2028 तक ले कर जाना चाहते हैं, यानि कि मुख्यमंत्री गहलोत चाहते हैं कि प्रदेश की जनता उनको पहले 2023 में चुनाव में जिताने का काम करे फिर मुख्यमंत्री गहलोत 300 यूनिट फ्री करेंगे क्यों? मुख्यमंत्री गहलोत को अगर नकल करनी थी आम आदमी पार्टी के दिल्ली बजट की तो दिल्ली में 300 यूनिट फ्री है इसलिए तुरंत ही 100 यूनिट की जगह 200 यूनिट करें, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


पहले सफर लायक बनाए बस सेवा
दूसरी बात मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं के लिए बस यात्रा को 30%से 50% छूट दी है, परंतु दिल्ली में 100% छूट है, और पहले राजस्थान की बस व्यवस्था को इस लायक तो बनाए की उसमें सफर हो सके। राजस्थान में बस सेवा है कहां जो लाभ मिलेगा, कांग्रेस के ही मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पिछले कई सालों से बस की संख्या बढ़ाने की बात कर रहे हैं परंतु आज तक तो संख्या बड़ी नहीं सिर्फ 1000 बस और लाने की बात से महिलाओं को सुविधा नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन


नकल तो ठीक से करते
स्कूल के लिए हुई घोषणा पर भी आम आदमी पार्टी ने कहा कि राजस्थान में स्कूल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, ना अंग्रेजी के टीचर हैं और न ही कोई भवन तो फिर कैसे पूरा होगा ये सब। इस बजट में मुख्यमंत्री गहलोत ने सिर्फ काग़ज़ खाना पूर्ति की है, क्योंकि मुख्यमंत्री गहलोत खुद इस बात को मानते हैं और कह चुके हैं कि गुजरात में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण आम आदमी पार्टी थी और जब आम आदमी पार्टी राजस्थान में अपने पैर पसार रही है तो मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके दिल्ली मॉडल की कॉपी कर राजस्थान में प्रस्तुत कर दी। अगर कॉपी ही करनी थी तो पूरी तो करते और ठीक से करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रभारी बोले कि जिस मुख्यमंत्री के अधिकारी उनको बजट के सही काग़ज़ नहीं दे सके वो योजनाओं को पूरा क्या करेंगे। यह सिर्फ दिखावा है मुख्यमंत्री गहलोत जानते हैं कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में आ चुकी है। आम आदमी पार्टी राजस्थान में बड़ा काम करेगी और जनता को राहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed