{"_id":"fecbef14ea315734f1c8bf54fab6f5ee","slug":"rajasthan-re-election-on-6-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की चूरू सीट पर मतदान 13 दिसम्बर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की चूरू सीट पर मतदान 13 दिसम्बर को
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 05 Dec 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की 6 सीटों के 7 बूथों पर पुनर्मतदान शुक्रवार को होगा। निर्वाचन विभाग ने बूथ कैप्चरिंग एवं अन्य गड़बड़ी की शिकायतों के अध्ययन के बाद निर्णय किया।
विज्ञापन
विभाग को चुनाव आयोग से भी मंजूरी मिल गई है। इधर, बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के चलते चूरू विधानसभा सीट पर 13 दिसम्बर को मतदान किया जाएगा।
विभाग के अनुसार संबंधित बूथों से मिली शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग से पुनर्मतदान की सिफारिश भेजी गई थी, जिसे बुधवार को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
अब खेतड़ी, अलवर ग्रामीण, नसीराबाद, मनोहरथाना, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, झोटवाड़ा क्षेत्र के एक-एक बूथ पर पुनर्मदान की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।