फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: RAS exam starts at 20 centers in Dholpur, 5278 candidates are taking part

Rajasthan: धौलपुर के 20 सेंटर पर RAS परीक्षा शुरू, 5278 अभ्यर्थी ले रहे भाग, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

Sun, 01 Oct 2023 12:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:46 PM IST
सार

Rajasthan News: धौलपुर जिले के 20 केंद्रों पर आरएएस परीक्षा हो रही है। नकल को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: RAS exam starts at 20 centers in Dholpur, 5278 candidates are taking part
परीक्षार्थियों की बारीकी से जांच के बाद प्रवेश दिया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में रविवार सुबह 11:00 बजे से आरएएस प्री परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से शुरू हो गई। परीक्षा को संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भारी तादाद में पुलिस तैनात की गई है। आरएएस परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए भारी तादाद में पर्यवेक्षक एवं उड़न दस्ता तैनात किए हैं।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया आरएएस प्री परीक्षा की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से शुरू हो गई। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले भर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने बताया प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए पर्यवेक्षक एवं स्पेशल उड़न दस्तों की टीम तैनात की गई है। उन्होंने बताया आरएएस प्री परीक्षा में 5278 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को 10:00 बजे से प्रवेश दिया गया था। परीक्षार्थियों की बारीकी से तलाशी लेकर ही परीक्षा सेंटरों पर अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


फुल बाजू की शर्ट भी उतरवायी
सुबह 9:00 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर आना शुरू हो गया। आरपीएससी की गाइडलाइन के मुताबिक फुल बाजू की शर्ट पहने हुए अभ्यर्थियों को भी परीक्षा सेंटरों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थी बनियान एवं अर्धनग्न अवस्था में परीक्षा केंद्र में प्रवेशित किए गए। फीमेल अभ्यर्थियों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। लॉकेट, मंगलसूत्र धातु की चूड़ियों को भी उतरवा कर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल गिरोहों पर पुलिस की पैनी नजर
जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के लिए नकल गिरोहों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। गुप्त रूप से पुलिस की अलग-अलग विशेष टीम गठित कर निगरानी रख रही है। सोशल मीडिया के तमाम बैनरों पर भी साइबर सेल द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed